100Rs के नए नोट पर होगी वा‎र्निश!

100 rs note

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही 100 रुपए का नया नोट जारी करने वाला है। खासियत यह है कि यह जल्दी से नहीं फटेगा। सरकार ने RBI द्वारा 5 केंद्रों में प्रायोगिक परीक्षण आधार पर 100 रुपए मूल्य वाले 1 अरब वार्निश लगे नोटों की शुरूआत करने की मंजूरी दे दी।

वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने 5 केंद्रों शिमला, जयपुर, भुवनेश्वर, मैसूर और कोच्चि में प्रायोगिक परीक्षण आधार पर 100 रुपए मूल्य के एक अरब वार्निश लगे बैंक नोटों की शुरुआत करने का अनुमोदन किया गया है।

गौरतलब है ‎कि भारत पहला ऐसा देश नहीं है, जहां वार्निश नोट का इस्तेमाल किया जाएगा। मौजूदा समय में दुनिया के कई देशों में वार्निश नोटों का इस्तेमाल किया जाता है। अब भारतीय रिजर्व बैंक ने भी इसे देश में आजमाने का फैसला लिया है।

About The Author