अमेरिका से आगे निकला भारत, 6 दिन में 10 लाख को लगा कोरोना का टीका

Corona

नई दिल्ली। अमेरिका को पछाड़ भारत ने एक सप्ताह से पहले ही देश में 10 लाख से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाने में कामयाबी हासिल की है। 10,40,014 कर्मचारी को टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि शाम 7 बजे तक देश में टीका लगाने वालों का आंकड़ा 10 लाख पार हो चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. मनोहर अदनानी बताया कि गुरुवार को देश भर के 27 राज्यों में आयोजित किया गया। जिनमें 2,30,530 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा। अब तक टीकाकरण के 18,161 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उदयपुर में एक मरीज को भर्ती किया गया है। इस मरीज को 16 जनवरी को सबसे पहले टीका लगा था चिकित्सकीय जानकारी के अनुसार, टीका लगने की वजह से कोई दिक्कत नहीं हुई है। इंट्राक्रेनियल हेमोरेज की वजह से मरीज को भर्ती किया गया है।

  • इन राज्यों में बढ़ा टीकाकरण
    देशभर के 27 प्रदेशों में टीकाकरण किया। आंध्र प्रदेश में 15,507, बिहार 15,798, चंडीगढ़ 284, दिल्ली 5,128, गुजरात 12,212, हरियाणा 15,491, हिमाचल 695, जम्मू-कश्मीर 2,408, कर्नाटक 16,103, केरल 10,266, मध्यप्रदेश 7,117, ओडिशा 26,558, पंजाब 4,832 तमिलनाडु, 6,497 तेलंगाना, 26,441 त्रिपुरा, 5,538 उत्तराखंड 2003 और पश्चिम बंगाल में 7,187 को टीका लगाया गया है।

About The Author