दिल्ली में 26 जनवरी पर होगा घना कोहरा

train fog

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली घने कोहरे में डूबी रह सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 जनवरी के दिन घना कोहरा पड़ सकता है। जबकि, इसके अगले दिन हल्की बरसात होने की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली में मंगलवार के दिन सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे। दिन निकलने के साथ ही सूरज निकल आया और कई जगहों पर धूप खिल गई।

मौसम विभाग के सफदरजंग केंद्र में मंगलवार के दिन अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। जबकि, न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। बुधवार को हल्का कोहरा छाया रह सकता है।

About The Author