MCD में BJP की 225 से ऊपर आएंगी सीटें- मनोज तिवारी

manoj tiwari vote

नई दिल्ली। दिल्ली में एमसीडी चुनावों में इस बार जिस प्रकार की वोटिंग की उम्मीद की जा रही थी उस प्रकार की वोटिंग नहीं हो रही है। दोपहर तक वोटिंग के आंकड़े ने बमुश्किल १० फीसदी का मतदान दिखाया। जहां बीजेपी को ज्यादा वोटिंग की उम्मीद थी और यह उम्मीद भी पार्टी के पक्ष में थी वहीं, आम आदमी पार्टी भी ऐसी ही आशा रखे बैठे है।

कांग्रेस भी अपने को इस दौड़ में सबसे आगे मान रही है। लेकिन वोटिंग के प्रतिशत ने इन सब की अपेक्षाओं पर पानी फेर दिया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि हमे जो लग रहा है कि २२५ के ऊपर सीटे आएंगी। यानि अभी भी बीजेपी को उम्मीद है कि वह २२५ सीटें जीतेगी। तिवारी का कहना है कि पार्टी प्रत्याशियों को मोदी जी के चेहरे को वोट मिल रहा है।

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ नहीं किया। वह केवल, बीमारियों पर डेंगू पर राजनीति कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल जनता को धमकाने के बयान देते हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि हमने केजरीवाल के खिलाफ़ इस पर एफआईआर दर्ज कराई है। हाल ही कांग्रेस के दो दिग्गजों को पार्टी में शामिल करने के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि हमे जो ठीक लगा हमने उसे ले लिया।

हाल ही में कांग्रेस की दिल्ली प्रदेश महिला शाखा अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह और पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल हो गए हैं। तिवारी का कहना है कि कांग्रेस हो या ‘आप’ अच्छे लोग आना चाहें तो स्वागत है। लवली बड़ा चेहरा हैं क्या बुराई है। दोनों पार्टियों के लोग ही अपनी पार्टियों से तंग हैं।

About The Author