AAP को खत्म करने की साजिश कर रही BJP

Sanjay Singh AAp

नई दिल्ली। आप प्रवक्ता संजय सिंह ने कपिल मिश्रा द्वारा आम आदमी पार्टी के चंदे पर लगाए गए आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि इस पूरे खेल में भाजपा शामिल है। संजय ने कहा कि इस पूरी साजिश के पीछे आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश है।

संजय सिंह ने पिछले दो सालों से इस तरह के आरोप हमारी पार्टी पर लगाए जा रहे हैं। आप का आरोप है कि वो पार्टी आम आदमी पार्टी पर आरोप लगा रही है जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष कैमरे के सामने घूस लेते पकड़े गए थे। ये वो पार्टी है जो व्यापमं जैसे घोटाले में फंसी है।

संजय सिंह ने कहा कि दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था काली रात का काला धन का सच। एक ही रात में आप को दिए गए चंदे पर ये आरोप लगाया था।

आप ने कपिल मिश्रा के आरोप पर पार्टी ने सीधे भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा जब ऐसे आरोप लगाती है तो ऐसा लगता है जैसे गब्बर सिंह अहिंसा पर प्रवचन दे रहा है।

About The Author