चार्टर प्लेन से आएगा रामलला का बुलेटप्रूफ अस्थाई मंदिर

ram temple modal

अयोध्या। श्रीराम जन्म भूमि पर गर्भगृह में विराजमान रामलला की सुरक्षा से सरकार कोई समझौता करने को तैयार नहीं है। सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय ने गोपनीय स्थान पर बुलेट प्रूफ फाइबर का अस्थाई मंदिर बनवाने का निर्णय लिया है।

फाइबर के बने इस अस्थाई ढ़ांचे को सुरक्षा के सभी फीचरों से लैस किया जा रहा है। इस मंदिर पर न गोली का असर होगा, न बम या किसी अन्य हमले का। इस ढ़ांचे को चार्टर प्लेन से एक सप्ताह के भीतर दिल्ली से अयोध्या लाया जाएगा। इसमें भगवान रामलला की स्थापना कर दी जाएगी। स्थाई मंदिर बनने तक वह श्रद्धालुओं को यहीं दर्शन देंगे।

About The Author