दिल्ली में साफ हुई यमुना, फोटो वायरल

Yamuna-River

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना के खिलाफ लॉकडाउन के कारण सब कुछ ठहरा हुआ है, लेकिन प्रकृति की काफी अच्छी तस्वीरें सामने आ रही है। दिल्ली में चलने वाले कारखाने और फैक्ट्रियां पूरी तरह से बंद हैं जिसके कारण यमुना का पानी भी काफी हद तक साफ हो गया है।

सोशल मीडिया में भी यमुना की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दिल्ली में यमुना की सफाई अहम मुद्दा रहता है, हालांकि चुनाव बाद यह सभी मुद्दे हवा हवाई हो जाते हैं। आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने यमुना की साफ तस्वीरें देखकर कहा कि औद्योगिक कचरे का यमुना में न बहने से इसके पानी की गुणवत्ता पर सकारात्क प्रभाव पड़ा है।

उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी कहा कि दिल्ली सरकार गुणवत्ता में सुधार के प्रतिशत का पता लगाने के लिए पानी का परीक्षण करेंगे। पर्यावरणविदों के अनुसार, लॉकडाउन के कारण दिल्ली से गुजरने वाली यमुना के साथ साथ देश की अन्य नदी जैसे गंगा के पानी में भी प्रदूषण की कमी आई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा कि अभी गंगा नदी की गुणवत्ता काफी बेहतर है और यह वर्तमान में नहाने और मत्स्य पालन के लिए सबसे उत्तम है।

About The Author