कोरोना: इटली से लाए गए 218 भारतीय

Doctor checking blood sugar level with glucometer

नई दिल्ली। दुनिया में कोरोना वायरस से यूरोप का सबसे ज्यादा प्रभावित देश इटली से एयर इंडिया का विशेष विमान 218 लोगों को लेकर दिल्ली पहुंच गया है। इसमें 211 छात्र शामिल हैं। इटली में कोरोना वायरस से 1,400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं, 21,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए हैं। वापस लाए गए सभी लोगों को 14 दिनों तक कोरंटाइन में रखा जाएगा।

मानेसर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के छावला कैंप में इन्हें रखा जाएगा। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि संकट में भारतीयों तक पहुंचने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। बता दें कि एक ही दिन में 400 से ज्यादा लोगों को एयरलिफ्ट करके वापस लाया गया है।

इससे पहले ईरान से आज सुबह ही 234 लोगों को वापस लाया गया। इन्हें जैसलमेर में इंडियन आर्मी वेलनेस सेंटर में कोरंटाइन किया जाएगा। शनिवार दोपहर को विमान दिल्ली से मिलान के लिए रवाना हुआ था।

इसे लेकर एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि बोइंग 787 पर संचालित विमान के रविवार दोपहर तक वापस भारत आने की उम्मीद है। एयरलाइन ने दिल्ली-रोम और दिल्ली-मिलान मार्गों पर 28 मार्च तक परिचालन पहले ही स्थगित कर दिया है।

About The Author