नई दिल्ली। भारतीय रेलवे में एक अनोखी और विवादास्पद घटना सामने आई है। नंदीग्राम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 11002) के फर्स्ट AC कोच में एक केबिन को पूरी तरह हनीमून सुइट की तरह सजा दिया गया। इसमें गुलाब के फूल, गुब्बारे, रोमांटिक लाइटिंग और “I Love You” लिखा पोस्टर लगाया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई, जिसके बाद संबंधित TTE को सस्पेंड कर दिया गया है।
वायरल वीडियो के बाद TTE पर गिरी गाज
वीडियो वायरल होते ही रेलवे प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया। संबंधित ट्रेन टिकट एग्जामिनर (TTE) को सस्पेंड कर दिया गया है। दक्षिण मध्य रेलवे जोन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रेल मंत्रालय ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक बताया है।
क्या है पूरा मामला
6 जुलाई 2026 को ट्रेन में यात्रा कर रहे एक नवविवाहित दंपति ने अपनी फर्स्ट AC कूपे को खास तरीके से सजाने के लिए बाहर से एक डेकोरेटर को बुलाया। जलना स्टेशन पर डेकोरेटर ट्रेन में घुसा और केबिन को हनीमून जैसा बना दिया। TTE ने इसे अनुमति दी, जो नियमों के खिलाफ था।
रेलवे की सख्त कार्रवाई
रेल मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि अनधिकृत व्यक्ति का ट्रेन में प्रवेश गंभीर उल्लंघन है। TTE को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद और कार्रवाई हो सकती है। रेलवे ने साफ किया कि ट्रेन की सुविधाओं का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए और सभी यात्री समान नियमों के अधीन हैं।
यह भी पढ़ें –
दिल्लीवालों को बड़ी राहत! अब घरेलू बोरवेल को आसानी से मिलेगी अनुमति, अवैध बोरवेल होंगे
आम लोगों को बड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने घटाई 10 रु/लीटर एक्साइज ड्यूटी

