rail-corridors-DPRrail-corridors-DPR

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देशभर में भारतीय रेलवे बोर्ड ने नई हाई स्पीड रेल परियोजनाओं को बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। सात प्रस्तावित हाई स्पीड रेल कॉरिडोर्स में दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलीगुडी, मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु शामिल हैं। इन परियोजनाओं के शीघ्र कार्यान्वयन की जिम्मेदारी नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को सौंपी गई है।

रेलवे बोर्ड में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में तैयार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को वर्तमान लागत, परियोजना पूर्णता लागत आदि के अनुरूप संशोधित करने के निर्देश दिए ताकि प्रोजेक्ट का सही आकलन किया जा सके।

पूरे भारत में हाई स्पीड रेल के लिए एक समान तकनीकी और परिचालन मानक को औपचारिक रूप से अंतिम रूप देने का दायित्व भी हाई स्पीड कॉर्पोरेशन को सौंपा गया है।

बैठक में हर एक हाई स्पीड परियोजना के लिए क्षेत्र में तैनात कोर टीम गठित करने, परियोजना-वार मुख्यालय निर्धारित करने, पूर्व-निर्माण गतिविधियों की सूची तैयार करने तथा अनुबंध दस्तावेजों की प्रक्रिया प्रारंभ करने को कहा।

विभिन्न हाई स्पीड रेल परियोजनाओं के लिए पर्याप्त और प्रशिक्षित तकनीकी मानव संसाधन की योजना बनाने के निर्देश दिए गए, ताकि नई परियोजनाओं की आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *