cm rekha guptacm rekha gupta

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली सरकार ने 2008 से चली आ रही ‘लाडली योजना’ को 31 मार्च 2026 तक बंद करने का ऐलान कर दिया है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पुरानी योजना की जगह नई और बेहतर ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ (Lakhpati Bitiya Yojana) 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। यह बदलाव बेटियों की शिक्षा और आर्थिक सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए है। पुरानी योजना में कुल ₹36,000 मिलते थे, अब नई योजना में यह राशि बढ़ाकर ₹56,000 की गई है, और मैच्योरिटी पर ₹1 लाख से ज्यादा मिलेंगे।

क्या है लखपति बिटिया योजना

नई योजना के तहत बेटियों को जन्म से ग्रेजुएशन या डिप्लोमा तक चरणबद्ध वित्तीय सहायता मिलेगी। सरकार अलग-अलग माइलस्टोन जैसे जन्म, स्कूलिंग, हायर एजुकेशन पर राशि जमा करेगी। कुल लाभ ₹56,000 होगा, जो शिक्षा पूरी होने पर मैच्योर होकर ₹1 लाख से ज्यादा बनेगा। योजना का उद्देश्य है कि कोई भी बेटी फंड की कमी से पढ़ाई न छोड़े। यह योजना महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत चलेगी और डिजिटल पोर्टल से आवेदन आसान होगा।

योजना का उद्देश्य

CM रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार हर माइलस्टोन पर बेटियों के साथ खड़ी रहेगी। यह योजना शिक्षा को बढ़ावा देगी, आर्थिक स्वावलंबन बढ़ाएगी और बेटियों को लखपति बनाने में मदद करेगी। शुरुआती लागत ₹160 करोड़ है, जरूरत पड़ने पर और फंड मिलेगा। यह योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के विजन से जुड़ी है और दिल्ली की लाखों बेटियों के लिए वरदान साबित होगी।

ऐसे करें आवेदन

सरकार जल्द ही अलग डिजिटल पोर्टल लॉन्च करने जा रही है, जहां ऑनलाइन आवेदन हो सकेंगे। जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दिल्ली निवास प्रमाण आदि दस्तावेज लगेंगे। योजना लागू होने के बाद 41 हजार से ज्यादा बेटियां लाभान्वित होंगी। अभिभावकों से अपील है कि समय पर आवेदन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *