प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली/डिजिटल टीम: पश्चिम बंगाल के मालदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी 2026 को एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने TMC सरकार पर जमकर निशाना साधा और घुसपैठ के मुद्दे को बंगाल की सबसे बड़ी समस्या बताया। साथ ही, धार्मिक उत्पीड़न से आए शरणार्थियों को भरोसा दिया कि उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

घुसपैठ को बताया सबसे बड़ी चुनौती

PM मोदी ने कहा कि घुसपैठ बंगाल के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। दुनिया के अमीर देश भी घुसपैठियों को बाहर निकाल रहे हैं, लेकिन बंगाल में उल्टा हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC सरकार घुसपैठियों को बसाकर और वोटर बनाकर लोकतंत्र का गलत इस्तेमाल कर रही है। इससे बंगाल की जनसांख्यिकी बदल रही है, भाषा-बोली में फर्क आ रहा है और मालदा, मुर्शिदाबाद जैसे जिलों में दंगे हो रहे हैं।

शरणार्थियों को दिया भरोसा – CAA का जिक्र

प्रधानमंत्री ने मतुआ और नामशूद्र जैसे समुदायों को संबोधित करते हुए कहा – “धार्मिक हिंसा से भारत आए शरणार्थियों (जैसे मतुआ) को चिंता करने की जरूरत नहीं।” उन्होंने CAA के जरिए इन शरणार्थियों को सुरक्षा और सम्मान देने का वादा दोहराया। PM ने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही शरणार्थियों के इलाकों में विकास तेज होगा।

TMC पर लूट और सिंडिकेट का आरोप

PM मोदी ने TMC को “भ्रष्टाचार की पार्टी” बताया और कहा कि उनका ध्यान जनता पर नहीं, सिर्फ लूट पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC का सिंडिकेट घुसपैठियों को संरक्षण दे रहा है। आयुष्मान भारत योजना बंगाल में लागू नहीं होने दी गई, बाढ़ राहत के पैसे लूटे गए। उन्होंने जनता से पूछा – क्या घुसपैठियों को बाहर निकालना चाहिए?

पलटनो दरकार, चाही BJP सरकार

PM मोदी ने नया नारा दिया – “पलटनो दरकार, चाही BJP सरकार” (बदलाव जरूरी है, BJP सरकार चाहिए)। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ पर सख्त कार्रवाई होगी, बंगाल का पुराना गौरव लौटेगा और मालदा की आम अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *