Haryana CM Nayab Singh SainiHaryana CM Nayab Singh Saini

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य के वित्त वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण में आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। हरियाणा सरकार प्रदेश के आम नागरिकों से अपील करते हुए बजट से जुड़े सुझाव मांगे हैं।

फोन से 7303350030 पर मिस्ड कॉल दें


उपायुक्त डा.हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की ओर से बजट से संबंधित सुझाव देने के लिए एआई आधारित हरियाणा बजट जनभागीदारी पोर्टल भी लॉन्च किया है। सुझाव देने के लिए अपने फोन से 7303350030 पर मिस्ड कॉल दें। उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि एआई सहायक के इस लिंक पर विजिट करें thevoxai.in/haryanabudget, विस्तृत सुझाव के लिए इस लिंक पर जाएं bamsharyana.nic.in/HaryanaSuggest. बजट से संबंधित सुझाव देने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की है।

हरियाणा विजन 2047 के टारगेट को रखे ध्यान

यह पहल हरियाणा विजन 2047 के तहत की जा रही है, जिसका लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत में हरियाणा को ग्रोथ इंजन बनाना है। सरकार का बजट को रोजगार-उन्मुख, उद्योग-अनुकूल और समावेशी बनाने पर पूरा फोकस है। पिछले वर्षों में प्राप्त सुझावों को बजट में शामिल किया गया था, जैसे औद्योगिक विकास, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रावधान।

एआई आधारित हरियाणा बजट जनभागीदारी पोर्टल लॉन्च

उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा सरकार का मानना है कि बजट निर्माण को बंद कमरों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि सभी हितधारकों-उद्योगपति, किसान, महिलाएं, युवा, शिक्षाविद आदि की राय ली जा रही है। प्री-बजट मंथन गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार सहित विभिन्न जिलों में हो रहे हैं। एआई आधारित हरियाणा बजट जनभागीदारी पोर्टल लॉन्च किया गया है, जहां हरियाणवी, हिंदी और अंग्रेजी में सुझाव दिए जा सकते हैं।

हरियाणा सरकार का आम बजट 2026-27 फरवरी में

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार का आम बजट 2026-27 फरवरी में पेश होने की संभावना है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि हर नागरिक बजट निर्माण में अपने सुझाव देकर समृद्ध हरियाणा के निर्माण में योगदान दें। बजट जिसमें उद्योग, कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर और महिला सशक्तिकरण सहित हर क्षेत्र पर पर जोर रहेगा। सरकार का यह कदम सहभागी शासन को मजबूती प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *